भरतपुर फीडर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Sep 15, 2020 - 19:54
 0
भरतपुर फीडर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

भरतपुर,राजस्थान


डीग -15 सितंबर डीग की ग्राम पंचायत बरौली चौथ क्षेत्र में भरतपुर फीडर में पुलिया के पास पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला है।
सीओ मदनलाल जैफ के अनुसार ग्राम पंचायत बरौली बरौली चौथ की सरपंच से सूचना मिली की भरतपुर फीडर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैर रहा है जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से  शव को नहर से निकलवा कर शिनाख्त के लिए डीग के रेफरल चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष ,लंबाई करीब साढे 5 फुट  बदन गठीला है जो शरीर पर काली पैंट और सफेद बनियान पहने हुए हैं जिसके सिर के आगे के हिस्से में और  हाथों की कोहनियों पर चोटे हैं।

  • संवाददाता पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow