शादी के छह महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत 6 पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Sep 5, 2026 - 16:58
 0
शादी के छह महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत 6 पर दहेज हत्या का केस दर्ज

खैरथल शहर में महज छह महीने पहले ब्याही गई 19 वर्षीय नवविवाहिता अनीता जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका के पीहर पक्ष ने पति सहित ससुराल के छह लोगों पर अतिरिक्त दहेज की खातिर प्रताड़ित करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, अनीता का विवाह 15 फरवरी 2026 को खैरथल निवासी पूरण के साथ हुआ था। परिजनों का कहना है कि उन्होंने हैसियत के मुताबिक शादी में पर्याप्त घरेलू सामान और नकदी दी थी, लेकिन ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले अतिरिक्त 1.51 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर अनीता को लगातार कम दहेज के ताने देकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा और बाद में यह दबाव बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि 1 सितंबर को अनीता ने फोन कर ससुराल में जारी उत्पीड़न और जान से मारने की धमकियों की जानकारी दी थी। इसके दो दिन बाद, 3 सितंबर को ससुराल पक्ष से अनीता की मौत की सूचना मिली।

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल पहुंचने पर अनीता के गले पर गंभीर चोट के निशान मिले, जो उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की ओर इशारा करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खैरथल के सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पीहर पक्ष की तहरीर पर पति पूरण सहित 6 ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है