खेरली में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ सम्पन्न
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने स्वदेशी वस्तु खरीदने पर जोर दिया, स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की शपथ ली, वोकल फॉर लोकल पर जोर दिया
खेरली (दिनेश लेखी) कठूमर विधानसभा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत गुरूवार को खेरली स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सम्मेलन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म रहे एवं अध्यक्षता विधायक रमेश खींची ने की। विशिष्ट अतिथि अलवर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला संयोजक नरेश गोयल, महामंत्री राज ऋषि, पूर्व प्रधान संजय खींची, जिला मंत्री मंजू गुप्ता मंत्री रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गृह मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराते हुए लोगों को बाजार से स्थानीय लोगों द्वारा निर्मित चीजों को खरीदने का, स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं विधायक रमेश खींची ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण की दिशा में एक जन-अभियान है। उन्होंने जोर दिया कि जब हर व्यक्ति, संगठन और विचार स्वदेशी भावना से जुड़ता है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पत्र भरकर संकल्प लेने की बात कही।
कार्यक्रम में खेरली नगर पालिका के अध्यक्ष संजय गीजगढ़िया, कठूमर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शेर सिंह मीणा, गोपेश भारद्वाज, खेरली मंडल प्रभारी दिलीप मोदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज, उपाध्यक्ष संदेश खंडेलवाल, व्यापार समिति अध्यक्ष प्रमोद बंसल, टिटपुरी सरपंच हरवीर चौधरी, खेरली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, कठूमर मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश, भनोखर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, खुड़ियना मंडल अध्यक्ष सियाराम पटेल, भनोखर मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा, सहित शहरी एवं ग्रामीण कार्यकर्ता मौजूद थे।