मुस्लिम समाज के लोगों ने बारावफात का जूलुस निकाल दिया शिक्षा,दया और भाईचारे का संदेश
राजगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) पिनान इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को कस्बे सहित लपाला,बीलेटा आदि मुस्लिम आबादी क्षेत्रों में मुस्लिम समाज की ओर से बारावफात का उत्साह पूर्वक जूलुस निकाला गया। समाज के बच्चे व युवाओं ने छोटी मस्जिद से हाथों में ग्रीन झंडा लेकर गाजे बाजे के साथ रैली की शुरूआत की जो मुख्य रास्तों से होकर बाजार होते हुए बाईपास मदरसा पर संपन्न हुई। जहां मौलाना द्वारा पैगम्बर मोहम्मद के जीवन पर प्रकाश डाला गया। मौलाना ने बताया कि बारा का माएने बारह और वफात का मतलब इंतकाल होता है। क्यों कि इसी दिन इस्लाम के संस्थापक का जन्म और इसी तारीख को इंतकाल हुआ था। इसी परिपेक्ष्य में मुसलमानों के विभिन्न समुदायों की ओर से यह पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है। वहीं लपाला सदर के मौलाना इकबाल खां ने बताया कि बारावफात पैगम्बर मोहम्मद के जन्म और उनकी शिक्षाओं को याद करने का अवसर प्रदान करता है। उनकी शिक्षा में भाईचारा और दया का संदेश दिया जाता है। इस अवसर पर ओडिटर छुट्टन खां, भुटटा खां, रफीक, हाजी जलेब खां, कासम खान, मदरसा सदर नूरदीन लपाला,आसीन,अमर सिंह सहित सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।