शिक्षक दिवस विशेष: लायंस क्लब खैरथल मंडी ने किया गुरुओं का सम्मान, संवारा 5 शिक्षकों का मान
शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब खैरथल मंडी ने किया 5 शिक्षकों का भव्य सम्मान
खैरथल (हीरालाल भूरानी)। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर लायंस क्लब खैरथल मंडी द्वारा ‘इंजीनियर पॉइंट्स स्कूल’ के 5 उत्कृष्ट शिक्षकों का भावभिना सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब के अध्यक्ष लायन सीए ललित गुप्ता ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा, "शिक्षक केवल किताबी अक्षर ही नहीं सिखाते, बल्कि वे सही मार्गदर्शन देकर हमारा जीवन भी संवारते हैं।"
समारोह में संस्था के 5 समर्पित शिक्षकों—विशाल गुप्ता, पी.एस. चौधरी, नारायण चौधरी, सुनील कुमार एवं मोनिका यादव—को पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ईपी निदेशक लायन आजाद चौधरी, क्लब अध्यक्ष लायन सीए ललित गुप्ता, सचिव लायन सुभाष गोयल, लायन गणेश गुप्ता, लायन निरंजन गुप्ता सहित स्कूल का समस्त स्टाफ और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल बेहद गरिमामय और उत्साहपूर्ण रहा।

