निकाय व पंचायत चुनाव की रणनीति को लेकर 1 अगस्त को होगी कांग्रेस की अहम बैठक

Jul 31, 2026 - 18:22
 0
निकाय व पंचायत चुनाव की रणनीति को लेकर 1 अगस्त को होगी कांग्रेस की अहम बैठक

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में चुंगी नंबर तीन स्थित रतन गिरी मैरिज गार्डन में कल दोपहर 2:30 बजे कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी पंचायत राज और नगर निकाय चुनावों को लेकर चुनावी रणनीति तैयार करना और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरना है।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बीएल सैनी ने बताया कि यह बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के तहत बुलाई गई है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी धन सिंह नरूका और क्षेत्रीय विधायक भगवाना राम सैनी मौजूद रहेंगे।

ब्लॉक अध्यक्ष ने क्षेत्र के सभी कांग्रेस जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे समय का विशेष ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचे, ताकि आगामी चुनावों को लेकर ठोस रणनीति बनाई जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है