वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की ओर, नागदी नदी पर 15 करोड़ की हाई लेवल पुलिया का कार्य जल्द शुरू
जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) नगरवासियों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। नागदी नदी पर चावंडिया चौराहा से महाराणा प्रताप चौक नो चौक तक बनने वाली हाई लेवल पुलिया के निर्माण कार्य का वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस पुलिया का कार्य आगामी 15 दिनों में शुरू होने की संभावना है।
पुलिया निर्माण कार्य का अवलोकन करने सांसद दामोदर अग्रवाल जहाजपुर पहुंचे। अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर उन्होंने अतिरिक्त मुख्य अभियंता डी.के. गुप्ता से फोन पर वार्ता कर कार्य को शीघ्र शुरू करवाने के निर्देश दिए। वहीं विधायक गोपीचंद मीणा ने एसडीएम राजकेश मीणा से भूमि धारकों को जल्द मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।
इस दौरान भाजपा ग्रामीण एवं नगर अध्यक्ष रामप्रसाद टांक, महेंद्र खटीक, भाजपा नेता राकेश पत्रिया, कैलाश सुवालाल, देवेंद्र ढाणी, धनश्याम नागौरी, एडवोकेट अमित बिड़ला, कैलाश टेपण, प्रशांत नागौरी, कनिष्ठ अभियंता हेमंत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


