इंग्लिश सब्जेक्ट में फेल होने के बाद 12वीं की स्टूडेंट ने कुंए में कूदकर दी जान, फोन पर कर रही थी किसी से बात

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी के पेपर में फेल होने से दुखी 17 वर्षीय एक लड़की ने कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया...

Apr 30, 2022 - 23:04
Apr 30, 2022 - 23:49
 0
इंग्लिश सब्जेक्ट में फेल होने के बाद 12वीं की स्टूडेंट ने कुंए में कूदकर दी जान, फोन पर कर रही थी किसी से बात

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी के पेपर में फेल होने से दुखी 17 वर्षीय एक लड़की ने कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। तिरोड़ी थाना प्रभारी चेन सिंह उइके ने बताया कि घटना शुक्रवार रात बालाघाट जिले के गुडरुघाट गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि रजनी लिल्हारे अंग्रेजी के पेपर में फेल होने के कारण निराश महसूस कर रही थी। वह घर से निकलीं और अपने चचेरे भाई से फोन पर बात करते हुए उसने कुएं में छलांग लगा दिया। अधिकारी ने कहा कि फोन पर उसके कूदने की आवाज सुनकर उसके चचेरे भाई ने परिवार को सूचित किया। जब तक रजनी का परिवार घटनास्थल पर पहुंचा जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि बाद में सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow