माली समाज भीलवाड़ा के चारभुजा नाथ ने किया नगर भ्रमण

Mar 30, 2025 - 11:21
 0
माली समाज भीलवाड़ा के चारभुजा नाथ ने किया नगर भ्रमण

भीलवाडा (दिनेश कुमार) फुलेरिया माली समाज संपत्ति ट्रस्ट भीलवाड़ा की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार  अमावस्या पर श्री चारभुजा नाथ मंदिर कल्कि पुरा से चारभुजा नाथ जी बैंड बाजों के भजनों अभिवादन में फूल मालाओं से सजावट बेवान में विराजमान  होकर रथ में सवार हुवे ओर माणिक्य नगर माली खेड़ा क्षेत्र में भ्रमण पर निकले इस अवसर पर महाआरती में पुजारी,नगर निगम भीलवाड़ा महापौर राकेश पाठक ,पटेल भैरू लाल गढ़वाल ने आरती कर प्रसाद का भोग लगाया।चारभुजा नाथ ने बेवान में भक्तों व समाज बंधुओं को घर-घर जाकर दर्शन दिये,जगह-जगह पुष्प वर्षा कर के ,गुलाल खेलते हुए ,आरती उतार कर स्वागत अभिनंदन किया।भक्तजनों ने भ्रमण के दौरान मार्ग में चारभुजा नाथ के जयकारों,बैंडबाजों के भजनों,  ढोल पर झूमते हुए फूलों व गुलाल से वर्षा की गई, साथ ही मार्ग में स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर माणिक्य नगर माली खेड़ा,चामुंडा माता जी के मंदिर ,हंसमुखी बालाजी मंदिर पर आरती उतार कर पूजा अर्चना की गई। समाजसेवियों रतन पारेता,किशन पारेता,चेतन सुवलका,दिनेश रागस्या,हेमराज गुलगांवा,भैरू गुलगांवा ने श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह  अल्पाहार, शर्बत वितरण किया ।बेवान  भ्रमण करते हुए मध्य रात्रि में पुनः निज मंदिर पहुंचा जहां पुनः आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में  महिलाओं,बच्चों,समाजजनों, पंच,पटेलों सहित भक्तगणों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व श्रद्धालु गीतों पर झूम उठे । अध्यक्ष दिनेश कुमार गढ़वाल,सचिव गौरीशंकर डाबी कोषाध्यक्ष पुषालाल तुन्दवाल,पटेल भैरू लाल गढ़वाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल अलुदिया, देवीलाल सांखला,उपाध्यक्ष श्यामलाल रागस्या,कालू मोरी, सहित मूलचंद कछावा,संपत बुलीवाल,दिनेश रागस्या, शंभूलाल बुलीवाल, कन्हैया लाल गढ़वाल,दिनेश मोरी, नारायण, कैलाश, कैलाश, सुमित,संपत लाल, कालू नौकरी, छगन रागसिया, पिंटू छूलिवाल,शम्भू पारेता,भैरू गुलगावा, कालू पारेता, मुकेश राग स्या, दौलत रागस्या, सागर दगदी, बबलू, रोशन माली,बाबू तुंगरिया,राजेश पारेता,काना गढ़वाल,गोपाल,नारायण तुनवाल,केशरी माली, लालाराम, नारू छूलीवाल ,गोपाल लाल, रामपाल छूवान, दुर्गालाल, सोनू डाबी, ट्रस्टीगन व  पूर्व पार्षद उकार माली,बद्री पारेता,पूर्व  पार्षद बंसी मोरी नंदलाल सोपरिया, डॉक्टर शंकर लाल माली, नारायण मोरी ,महापौर निजी सहायक हर नारायण माली,चांदु सांखला, भेरू गढ़वाल, गणपत मावर, बबलू सोपरिया,राजू लाल, छोटू नूईवाल, समाज के गणमान्य व्यक्ति ,युवा व महिलाएं सहित सेकड़ो की संख्या में समाज जन ने उत्साह व उमंग से भाग लिया। पटेल ने बताया की ऐसा एतिहासिक बेवाण वर्षो से निकल रहा हे और साथ ही बेवाण में पधारे सभी समाज जन और महिलाओ का आभार वक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................