आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिया राजस्व सेवा परिषद कार्मिकों ने सांकेतिक धरना

Jun 5, 2025 - 22:34
 0
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिया राजस्व सेवा परिषद कार्मिकों ने  सांकेतिक धरना

वैर भरतपुर(कौशलेंद्र दत्तात्रेय)

राजस्थान राजस्व सेवा परिषद जिला भरतपुर के आह्वान पर दिनांक 30.05.2025 को तहसील बयाना के गांव नयागांव खुर्द में भू-अभिलेख निरीक्षक सुवरन सिंह एवं पटवारी दीपा मीना के साथ पैमाइश करते समय कुछ आपराधिक लोगों द्वारा हाथापाई एवं राजस्व कार्य में बाधा पहुंचाई गई। जिसमें सम्बन्धित कार्मिकों द्वारा नामजद सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। परन्तु आज दिनांक तक केवल एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। एवं अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। एवं ऐलानियां घमकी दे रहे हैं। जिससे जिले के समस्त राजस्व कार्मिकों में रोष व्याप्त है। जिसके तहत आज दिनांक 05.06.2025 गुरुवार को तहसील परिसर वैर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया   जा रहा है। साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो दिनांक 09.06.2025 से सम्पूर्ण जिले में पूर्ण कार्य का बहिष्कार किया जावेगा।इस मौके पर तहसील अध्यक्ष दौलत राम, जिला उपाध्यक्ष अंकुर पाठक, महामंत्री प्रमोद गुर्जर, गजेन्द्र,हरीश, पुष्पेन्द्र, बृजेन्द्र धाकड़, एवं अन्य राजस्व कर्मचारी सांकेतिक धरना में शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................