'सरपंच संवाद' मोबाईल एप लॉच : निर्माण कार्यो से सम्बन्धित पोस्ट अपलोड करने, निर्माण कार्यो का अवलोकन एवं आपस में संवाद का प्लेटफार्म
कोटपूतली-बहरोड़, 6 जून पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ती मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल हेतु "जल जीवन मिशन" एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के लिये "स्वच्छ भारत मिशन" से सम्बन्धित योजना, अनुदान एवं समन्वय तथा नीतिया लागू करने का कार्य किया जा रहा है ।
अधीक्षण अभियंता पीएचईडी रामनिवास यादव ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग भारत सरकार द्वारा भारतीय गुणवता परिषद के सहयोग से 'सरपंच संवाद' मोबाईल एप लॉच किया गया है। उन्होंने बताया कि यह एप सरपंचो के लिये निर्माण कार्यो से सम्बन्धित पोस्ट अपलोड करने, निर्माण कार्यो के उतम तरिको का अवलोकन एवं आपस में संवाद स्थापित करने का बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है । उन्होंने बताया कि विकसित भारत 2047 विजन के क्रियान्वयन में ग्राम पंचायतों का मुख्य योगदान है, अतः सरंपच सवांद मोबाईल एप को डाउनलोड कर निरन्तर उपयोग में लेवे ।
- भारत कुमार शर्मा