दिल्ली से आ रही एसी बस अचानक आग का गोला बनी, ढाई घंटे तक जलती रही, बाल-बाल बचे यात्री
उत्तरप्रदेश (शशि जायसवाल)
प्रयागराज हाईवे पर एक बड़ा हादसा हुआ जब एक एसी बस अचानक आग का गोला बन गई और धूं-धूं कर जलने लगी। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए।
यह घटना बुधवार को प्रतापगढ़ के सिकरारा क्षेत्र स्थित गुलजारगंज बाजार में हुई, जब राजधानी दिल्ली से चलकर आ रही बस में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगते ही यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बस में सवार लगभग 15 यात्री थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। आग की वजह से हाईवे पर जाम भी लग गया था। इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई, लेकिन बस पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

