पुलिस ओर एजीटीएफ की संयुक्त कार्यवाही :14 हथियार और 1860 कारतूस बरामद ,एमपी का कुख्यात आरोपी पकड़ा

Jul 3, 2025 - 02:23
 0
पुलिस ओर एजीटीएफ की संयुक्त कार्यवाही :14 हथियार और 1860 कारतूस बरामद ,एमपी का कुख्यात आरोपी पकड़ा

प्रतापगढ़ (राजस्थान)

 एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स जयपुर और छोटीसादड़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मध्यप्रदेश के कुख्यात अपराधी सलमान से देशी-विदेशी हथियारों का बड़ा जखीरा बरामदं किया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने बताया कि 28 जून को थाना प्रभारी प्रवीण टांक ने सुबी फंटा पर नाकाबंदी में राकेश पुत्र कचरूलाल राठौर निवासी गंगधार जिला झालावाड़ को एक ऑटोमेटिक देशी पिस्टल, दो खाली मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में उसका संपर्क, एमपी के नागदा के शातिर अपराधी सलमान पुत्र शेरखां निवासी धान्दला, जिला झाबुआ हाल निवासी राजीव कॉलोनी, नागदा जिला उज्जैन एवं बाबु शाह उर्फ बाबु शूटर से सामने आया। जिन्हें भारी मात्रा में हथियारों की आपूर्ति की गई थी।  पुलिस ने तलाश की तो सलमान बांसवाड़ा जेल में बंद मिला।

पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया और उनकी निशानदेही पर 14 हथियार, 10 मैगजीन, व 1860 कारतूस बरामद कर लिए। सलमान के खिलाफ राजस्थान और एमपी में 16 आपराधिक केस दर्ज हैं।

जंगल में छिपाए थे हथियारः मामले को देखते हुए एजीटीएफ एडीजीपी दिनेश एमएन के निर्देशन में टीम के साथ संयुक्त पूछताछ में सलमान ने खुलासा किया कि ॥ उसने करीब आठ माह पूर्व पुलिस । कार्रवाई के डर से भाटखेड़ा के जंगलों में 1. एक खंडहर के पास हथियार जमीन में गाड़ दिए थे। सलमान की निशानदेही पर 3 रिवॉल्वर, एक विदेशी इंग्लैंड निर्मित, 9 देशी-विदेशी ऑटोमेटिक पिस्टल व माउजर, एक 12 बोर पम्प एक्शन गन मेड इन इंग्लैंड, एक 22 राइफल एवं 1860 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पिस्टल पर मेड इन यूएसए, मेड इन इंग्लैंड, मेड इन जॉर्डन एवं सेवेज ब्रांड के निशान मिले हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................