खाटू श्याम नगरी में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट के विरोध में श्याम भक्तों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Jul 14, 2025 - 13:33
 0
खाटू श्याम नगरी में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट के विरोध में श्याम भक्तों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन)। खाटू श्याम नगरी में मध्यप्रदेश से दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ हुई शर्मनाक घटना के विरोध में दर्जनों श्याम भक्तों ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी लक्ष्मणगढ़ को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि 11 जुलाई को खाटू श्याम धाम में श्रद्धालु परिवार जिनमें महिलाएँ, पुरुष व बच्चे शामिल थे, उन पर वहां के कुछ दुकानदारों द्वारा लाठियों, डंडों व श्याम बाबा की तस्वीर लगी झंडियों से सरेआम हमला किया। श्रद्धालुओं की बेरहमी से पिटाई की गई,  गाली-गलौज की गई और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाकर सनातन धर्म व श्याम भक्तों का सीधा अपमान किया गया। श्याम भक्तों ने आरोप लगाया कि इस तरह के आपराधिक प्रवृत्ति के लोग खाटू जैसे पावन धाम की पवित्रता को कलंकित कर रहे हैं।
श्याम भक्तों ने मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की अपील की गई. 
साथ ही मंदिर परिसर में CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाने व श्रद्धालु सहायता केंद्र स्थापित करने की भी मांग रखी गई। इस दौरान चन्द्र प्रकाश खंडेलवाल, बिजेंद्र राजपूत, भरत सिंह, जसवंत सिंह, अजीत देशवाल, अंकित खंडेलवाल, घनश्याम, अनील कुमार सहित अनेक श्याम भक्त शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................