वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने मेगा वृक्षारोपण कार्यक्रम में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Aug 8, 2025 - 14:34
 0
वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने मेगा वृक्षारोपण कार्यक्रम में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कोटपूतली-बहरोड़ (भारत कुमार शर्मा) 8 अगस्त।  मंत्री वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार) राजस्थान सरकार  संजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मेगा वृक्षारोपण एवं उद्योगपतियों से संवाद  कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को रीको नीमराना में किया गया।

मंत्री शर्मा द्वारा एक पेड़ मां के नाम और मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, रीको नीमराना एवं राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल नीमराना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन एवं संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व ने पर्यावरणीय चेतना को केवल नीति तक सीमित नहीं रख रहा, बल्कि उसे जन-आंदोलन का रूप दे रहा है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, हरियालो राजस्थान। मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार ने ‘हरियालो राजस्थान’, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान शुरू किया। प्रदेश में पिछले मानसून में 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।उन्होंने आमजन से भी अभियान में शामिल होते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि मरू राजस्थान को हरियाला राजस्थान बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि नीमराणा के उद्योगों ने नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र एवं आस-पास लगभग 3 लाख पेड़ लगाने का महासंकल्प लिया है जिसमें अभी तक करीब 2 लाख 30 हजार से ज्यादा पेड़ लगाये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि नीमराणा इन्डस्ट्रीज एसोसियेशन, रीको नीमराणा एवं राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल नीमराना के संयुक्त तत्वाधान में नीमराना में उद्योगपतियों ने एक साथ एक जगह ईपीआईपी औद्योगिक क्षेत्र नीमराणा में 1100 पेड़ लगाकर इस महाअभियान को मूर्त रूप दिया।

उद्योगपतियों से किया संवाद

मंत्री शर्मा ने इस दौरान रीको सभागार में प्रदूषण एवं राजस्थान वायु गुणवत्ता प्रबंधन द्वारा की जा रही कार्यवाही पर विशेष चर्चा कर उद्योगपतियों की समस्याओं व सुझावों को सुना।

इस दौरान उद्योगपतियों द्वारा उद्योगों को नहर द्वारा यमुना या ईआरसीपी का पानी दिलवाने एवं नीमराना को एनसीआर से बाहर करने के मुद्दे को लेकर अपनी मांगे रखी, जिस पर मंत्री शर्मा द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस पर राज्य सरकार व केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयासों से उद्योगों को पानी उपलब्ध करवाने के प्रयास करेंगे ताकि उद्योग अपने उत्पादन एवं संचालन में किसी प्रकार की कमी महसूस ना करे। उन्होंने कहा कि सरकार राइजिंग राजस्थान के तहत उद्योगों के हित में पूर्णतया समर्पित है, उद्योगों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की गई जो कि आज वस्तु स्थिति पर क्रियान्वित है, जिनमें कुछ धरातल पर उतर भी चुकी है। 

मंत्री शर्मा ने गत वर्ष माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 150 करोड़ की नीमराना इंडस्ट्रियल एरिया में विकास संबंधी योजनाओं की की घोषणाओं तथा उनके क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बहनों से राखी बंधवा कर सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी साथ ही मंत्री शर्मा द्वारा प्रदूषण मंडल की सिंगल यूज प्लास्टिक बैन की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए, कपड़े के थेलो का आमजन में वितरण किया। कार्यक्रम में  जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज, एसडीएम महेंद्र यादव, पुलिस उपाधीक्षक सचिन शर्मा, रीको वरिष्ठ क्षेत्रीय महाप्रबंधक राहुल भट्ट, अधीक्षण अभियंता विद्युत मनोज गुप्ता, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी राजकुमार सेहरा, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक रीको आरके सिंह, एसोशिएशन अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक, राहुल डाबर, राहुल आजाद, चेतन आर्य, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद राजस्थान चैप्टर स्थाई सदस्य रुक्मणी कौशिक, थानाधिकारी राजेश मीणा ने भी वृक्षारोपण कर संयुक्त रूप से लगाए गए पेड़ों की सुरक्षा और जीवंत रखने की जिम्मेदारी ली। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................