रामगढ़ कॉलेज की झज्जर हालत को लेकर उपखंड अधिकारी से मिले छात्र व साफ सफाई को लेकर स्टाफ की कमी की पूर्ति को लेकर की नाराबाजी
उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन
रामगढ़ (अमित भारद्वाज) रामगढ़ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय के सामने झज्जर हालात बिल्डिंग में चल रहे रामगढ़ के सरकारी कॉलेज की हालत को देखते हुए वह कॉलेज में स्टाफ कमी और साफ सफाई को लेकर कॉलेज के छात्र व छात्राओं ने कांग्रेस के प्रदेश सचिव शौकत खान के नेतृत्व में कॉलेज की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन रामगढ़ उपखंड अधिकारी अनिल कुमार मीणा को सोपा ज्ञापन के माध्यम से कॉलेज के छात्र व छात्राओं ने मांग रखी महाविद्यालय की कमरों की हालत झज्जर हुई पड़ी है बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है दूसरी बात महाविद्यालय में स्टाफ की कमी होने के कारण पढ़ाई नहीं हो पा रही है महाविद्यालय परिसर में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं कोई भी सफाई कर्मी महाविद्यालय में नहीं लगा हुआ है इस बारे में कई बार महाविद्यालय के प्रिंसिपल साहब को भी अवगत कराया है लेकिन समस्या जैसी थी वैसी ही बनी हुई है कई समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी को मौखिक भी बताया गया ज्ञापन के माध्यम से भी बताया गया उपखंड अधिकारी अनिल कुमार मीणा ने सभी को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और रही बात बिल्डिंग की तो पीडब्ल्यूडी सार्वजनिक निर्माण विभाग को इस बारे में सूचना देकर महाविद्यालय की बिल्डिंग के बारे में अवगत कराएंगे सभी छात्र व छात्राऐ नारे देते हुए नगर पालिका पहुंचे जहां पर कनिष्ठ लिपिक राहुल चावलिया से मिले उन्होंने अपनी बात रखी की महाविद्यालय में एक सफाई कर्मी सफाई व्यवस्था को देखते हुए लगाया जाए उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही महाविद्यालय में एक सफाई कर्मी नगर पालिका की तरफ से भेज दिया जाएगा ज्ञापन देने वालों में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव शौकत खानअंसार रामगढ़िया राज मेघवाल करण कुमार विपिन नमन प्रदीप महबूब अरबाज रमजान भूमिका चांदनी आंचल अंजलि इत्यादि मौजूद थे


