नाथलवाडा में आयोजित वार्षिकोत्सव में प्रतिभावान विद्यार्थियों व भामाशाहो को किया सम्मानित

Feb 4, 2023 - 20:26
 0
नाथलवाडा में आयोजित वार्षिकोत्सव में प्रतिभावान विद्यार्थियों व भामाशाहो को किया सम्मानित
नाथलवाडा में आयोजित वार्षिकोत्सव में प्रतिभावान विद्यार्थियों व भामाशाहो को किया सम्मानित

सकट (अलवर, राजस्थान/ राजेन्द्र मीणा) क्षेत्र के नाथलवाडा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विधालय का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभावान व भामाशाह सम्मान समारोह कार्यक्रम सरपंच मुकेश मंडावरी के मुख्य आतिथ्य मे मनाया गया। समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच हरी लाल मीणा, फतेह राम मीणा, भामाशाह शिवदयाल मीणा, बृजमोहन मीणा, रामजी लाल मीणा रहे। वही अध्यक्षता प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद मीणा ने की। इस दौरान छात्र छात्राओं के द्वारा राजस्थानी व देशभक्ति गीतों के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। समारोह के दौरान ग्राम विकास सेवा समिति नाथलवाडा एवं भामाशाहों के द्वारा विद्यालय विकास में सहयोग किया गया।अतिथियों द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों व भामाशाहों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद मीणा के द्वारा विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। वही मंच संचालन  जगदीश पीटीआई के द्वारा किया गया। इस मौके पर समाजसेवी संतोष मीणा,रामकरण मीणा, ईश्वर लाल, नत्थू राम, कैलाश, रामकुमार, भरत लाल, सोहन लाल, जितेंद्र, गिर्राज, जगदीश, गजेंद्र, राजेश, बिरदी चंद, हरिराम, द्वारका प्रसाद, राजेंद्र, नीरज, पूजा मिश्रा, सोहनलाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है