लौहपुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर “एकता पदयात्रा” आयोजित

“वंदे मातरम” एवं “भारत माता की जय” के जयघोष से वातावरण हुआ गुंजायमान

Nov 7, 2025 - 13:16
 0
लौहपुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर “एकता पदयात्रा” आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर “एकता पदयात्रा” का भव्य आयोजन किया गया। जल संसाधन मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर वैर विधायक बहादुर सिंह कोली, संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी, जिला कलक्टर कमर चौधरी, पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद, जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा एवं एसटी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। यह “एकता पदयात्रा” मल्टीपर्पज स्कूल से प्रारंभ होकर बिजलीघर चौराहा, मथुरा गेट, चौबुर्जा, गंगा मंदिर, लक्ष्मण मंदिर और कोतवाली होते हुए कुम्हेर गेट पर संपन्न हुई। पदयात्रा में अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक पंकज यादव, अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, एसडीएम भारती गुप्ता छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों सहित पांच हजार से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के पश्चात देश के 562 रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि एकता पदयात्रा हमें उनके त्याग, दूरदर्शिता और राष्ट्रनिष्ठा की याद दिलाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
कार्यक्रम के दौरान शहरवासियों ने पदयात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और “वंदे मातरम” एवं “भारत माता की जय” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। पदयात्रा का समापन देश की एकता, अखंडता एवं सद्भावना के संकल्प के साथ हुआ। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................