अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई ,खनन माफियाओं में मचा हड़कंप
वैर भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)
उपवन संरक्षक भरतपुर के निर्देशन एव क्षेत्रीय वन अधिकारी नदबई राजेश शर्मा रेंजर के नेतृत्व मे अवैध खनन के विरूद्ध वनपाल नाका खेडली मोड़ रेणु बाला मीणा प्रभारी वनपाल ने कार्रवाई कर एक टैक्टर मय ट्रॉली पत्थर खण्डा से भरी हुई को राजस्थान वन अधिनियम के तहत जप्त किया । नरेश सैनी फॉरेस्टर ने बताया कि अवैध खनन की रोकथाम हेतु वनपाल नाका खेड़ली मोड़ को गस्त के दौरान आमौली गांव के पास एक टैक्टर मय ट्रॉली पत्थर से भरे हुए दिखाई दिए जिसको रोककर चालक से पत्थर संबंधी दस्तावेज मागे जिस पर चालक ने दस्तावेज न होना बताया जिसके पास पत्थर सम्बंधी दस्तावेज नहीं थे उक्त टैक्टर मय ट्रॉली को राजस्थान वन अधिनियम में जप्त कर रेंज परिसर हलैना पर खड़ा किया गया कार्रवाई जारी है कार्रवाई में वनपाल नाका प्रभारी नरेश सैनी फॉरेस्टर,केशव वनरक्षक ,आकाश शर्मा वनरक्षक मौजूद रहे।