नगरपरिषद की जमीन पर खेती करने का मामला आया सामने :अधिकारी और सत्ता पक्ष के नेताओं पर उठे सवाल
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
खैरथल में नगर परिषद की जमीन पर अतिक्रमण कर फसल बोने का अजीब मामला सामने आया है इसमें परिषद के अधिकारियों और सत्ता पक्ष के नेताओ पर भी सवाल खड़ा हो गया है प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी ने कांग्रेस के सभी पार्षदगणो के साथ नगर परिषद खैरथल के खसरा नं 153,154,155,156,157 कुल रकबा 16 बीघा 6 बिस्वा कुछ समय पहले पत्रकारो से व कुछ स्थानीय लोगो से पता लगा की पूर्व पार्षद व अपने आप को किसान नेता लिखने वाला टिल्लू शर्मा उसने इस जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है कुछ समय पहले नगर परिषद खैरथल की टीम ने अतिक्रमण हटाने का कार्य भी किया और नगर परिषद खैरथल का बोर्ड भी लगा दिया। किसान नेता मंत्री व पूर्व विधायक के खास बता जमीन पर दुबारा कब्जा कर बाजरा बो दिया। अब कांग्रेस पार्षदगण ने उस जमीन का मौका देखा जिसपर कब्जा कर बाजरा बोया हुआ था सभी कांग्रेस पार्षदगण ने मीडिया के माध्यम से निवेदन किया की फसल की नीलामी कर नगर परिषद खैरथल की आय मे शामिल करे व अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करे। इस मौके पर पार्षद रामचंद्र कामरेड राजेंद्र चौधरी मनोज बुराहडीया राहूल रसगोन अभिषेक हैडाऊ मुशर्रफ खान गुड्न शर्मा महेंद्र सिंह गुलशन यादव आदि सभी स्थानीय लोग मौजूद रहै।


