यूजीसी के काले नियमों के विरोध में सवर्ण समाज महुवा की बैठक आयोजित

Feb 28, 2026 - 10:43
 0
यूजीसी के काले नियमों के विरोध में सवर्ण समाज महुवा की बैठक आयोजित

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के पुरानी तहसील के समीप स्थित अग्रवाल धर्मशाला में मेंसवर्ण समाज की शुक्रवार को को यूजीसी के विरोध में बैठक आयोजित की गई

 बैठक में दौसा में आयोजित एक मार्च को यूजीसी के काले कानून के विरोध में  सवर्ण समाज महुवा द्वारा अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने को लेकर चर्चा की गई  बैठक में अग्रवाल समाज खंडेलवाल समाज जैन समाज ब्राह्मण समाज राजपूत समाज सहित सवर्ण समाज के अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारी सहित आम लोगों ने   सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि सभी समाजों के प्रत्येक घर से   कम से कम एक व्यक्ति को 1 मार्च रविवार को दोसा मैं आयोजित  महा आक्रोश रैली मैं सम्मिलित होने के लिए जाना है इस दौरान सवर्ण समाज के लोगों से अधिक से अधिक जनसंपर्क कर लोगों को जागरुक कर दोसा जाने का आवाहन करना है । 

विजय शंकर बोहरा ने बताया कि सवर्णसमाज के गणमान्य लोगों ने एक मार्च को यूजीसी एक्ट के खिलाफ दोसा के सहजनाथ महादेव मंदिर लालसोट रोड दौसा में होने वाली महा आक्रोश रैली मैं अधिक से अधिक संख्या में जाने  का आश्वासन दिया। इसके लिए 50 निजी वाहन और 4 बसें दोसा ले जाने का संकल्प लिया। सभी वाहन महुआ कस्बे हिंडोन रोड़ जलदाय विभाग पर इकट्ठा होकर एक साथ रवाना होंगे। मीटिंग में सवर्ण समाज में यूजीसी एक्ट को लेकर लोगों में भारी आक्रोश नजर आया।  

 मीटिंग मे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय शंकर बोहरा, अग्रवाल समाज अध्यक्ष सतीश अग्रवाल टुडियाणा वाले, ताराचंद शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण समाज महवा नगर, विष्णु सिंह राजपूत, कपिल सिंह राजपूत, अशोक जैन, हितेश जैन, मनमोहन तांबी अध्यक्ष खंडेलवाल समाज, मनोज खंडेलवाल,  देशराज गहनौली, विनोद जादौन, नीतेश पालोदा, गोपाल हांडली, अशोक पाली, ताराचंद अग्रवाल, महेंद्र तेगरवाल, राकेश बंसल, अखिलेश बंसल, मोहनलाल तिवारी , डाक्टर विशंभर अवस्थी, हरिओम शर्मा हांडली  ,  जगदीश भारद्वाज, विष्णु पाराशर, प्रवीण कुमार शर्मा रौतहडिया, हरिओम दिक्षित, गोपुत्र अवधेश अवस्थी पार्षद नरेंद्र शर्मा, अरविंद पावटा सहित सवर्ण समाज के सैकड़ो पदाधिकारीगण सहित गणमान्य नागरिक  मौजूद  रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है