राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में होगा सड़कों का निर्माण विधायक मांगे लाल की विशेष मांग पर
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की लागत से 19 नई सड़कों का निर्माण होगा। स्थानीय विधायक मांगे लाल मीणा की विशेष मांग और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 33.55 किलोमीटर लंबी इन सड़कों को हरी झंडी दे दी है। 10 करोड रुपए की वित्तीय स्वीकृति उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंजूरी प्रदान कर दी है।
ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह 19 नई सड़कों को स्वीकृति दी गई है। इन निर्माण कार्यों पर 10 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। कुल 33.55 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य विधानसभा क्षेत्र में किए जाएंगे।
इसके अलावा, क्षेत्र में पहले से स्वीकृत 50 अन्य सड़कों 96 करोड़ रुपये के कुल 115 कार्यों का हिस्सा का काम भी प्रगति पर है, जिन्हें सरकार द्वारा पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन नई स्वीकृतियों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की समस्या दूर होगी और संपर्क मार्ग सुगम बनेंगे। इन मार्गों में लक्ष्मणगढ तहसील क्षेत्र के टोडर बास से नागल खानजादी, गोठड़ा से नारनौल कला, चिमरावली गौड से चिमरावली सिख, दौराजपुरा सड़क से धनमत का बास तक, पिनान से रसूलपुर, झाकडा से सुनारी वाया कनेरा की ढाणी, इस तरह राजगढ़ तहसील अंतर्गत भी कुल 19 सड़कों का निर्माण होगा।


