साइकिल मेन की अनूठी पहल: साइकिल पर जनगणना के साथ दे रहे हैं पर्यावरण बचाने का संदेश

Jun 2, 2026 - 17:13
 0
साइकिल मेन की अनूठी पहल: साइकिल पर जनगणना के साथ दे रहे हैं पर्यावरण बचाने का संदेश

गुरला:- (बद्रीलाल माली) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हलेड़ के शारीरिक शिक्षक मुकेश कुमावत जो साइकिल मेन ऑफ़ भीलवाड़ा के नाम से भी जाने जाते है ने समाज में जागरूकता फैलाने के लिए एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल शुरू की है। वे सरकार द्वारा सौंपे गए राष्ट्रीय कर्तव्य 'जनगणना' के कार्य को साइकिल से पूरा कर रहे हैं। इस दौरान वे घर-घर जाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण व पेट्रोल का उपयोग कम कर रोजमर्रा के छोटे छोटे कामों को साइकिल पर करने के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं।

शारीरिक शिक्षक  मुकेश का मानना है कि ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते प्रदूषण के इस दौर में पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। इसी उद्देश्य से उन्होंने जनगणना कार्य के लिए किसी मोटर वाहन का उपयोग न करके साइकिल को चुना है।
इस अभियान के तहत वे रोज साइकिल चलाकर वे ईंधन बचाने का सीधा संदेश दे रहे हैं।वे भीलवाड़ा साइकिल क्लब से जुड़े हुए ही व समय समय पर शहर में होने वाली साइकिल रैली में सहभागिता रखते है ।
प्रति वर्ष विश्व साइकिल दिवस पर लंबी दूरी की साइकिल यात्रा कर लोगो को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं ।गत वर्ष 650 किमी की गुरु शिखर तक की साइकिल यात्रा की थी । इस वर्ष भी विश्व साइकिल दिवस पर भीलवाड़ा शहर की परिधि में 101 किलोमीटर की लम्बी दूरी की साइकिल यात्रा करने का लक्ष्य लिया है |

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................