वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसेलाव द्वारा गलडेरा बाघ पर पूजन समारोह

Jun 2, 2026 - 17:20
 0
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसेलाव द्वारा गलडेरा बाघ पर पूजन समारोह

तखतगढ़ (बरकत खान) वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत, ग्राम पंचायत कोसेलाव द्वारा गलडेरा बांध पर पूजन समारोह, शपथ ग्रहण कार्यक्रम, गाद सफाई गतिविधि और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कार्यकारी प्रशासक सोनी देवी व ग्राम विकास अधिकारी भगवत सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। इस कार्यक्रम में कोसेलाव के उपसरपंच महावीर सिंह जोधा व प्रशासकिय समिति सदस्यगण एवं जल उपयोगकर्ता संघ (डब्ल्यूयूए) के प्रतिनिधि, स्थानीय जन प्रतिनिधि और किसान उपस्थित थे।

प्रतिभागियों ने जल संरक्षण की शपथ ली और जल संसाधनों के सतत प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए गाद सफाई और जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले निम्नलिखित हैं एक्सईएन साहब राज भावरावत, सरपंच सोनी देवी कोसेलाव, किसान नेता हनुमानजी भाटी, उपसरपंच महावीर सिंह जोधा, जवाई नहर राकेश कुमार प्रजापत एईएन तखतगढ़, उपखंड जेईएन तखतगढ़ राजूलाल गुर्जर, जल उपयोग संघ नरपतसिंह मदरेणा, चेलाराम  कुमावत, लादू सिंह  बालोत, महेंद्र सिंह  बालोत,भीम सिंह  बलाना, कनिष्क सहायक कुशलराज, परेश कुमार प्रजापत, वार्डपंच मंशाराम प्रजापत, मोहन मीना अध्यापक, साहिल माली एबीवीपी प्रांत सहमंत्री, नरेगा मैट शंकरलाल माली एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................