वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत तिजारा व कोटकासिम में हुए जन-जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम

Jun 4, 2026 - 17:15
 0
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत तिजारा व कोटकासिम में हुए जन-जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  राज्य सरकार के ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के अंतर्गत जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग द्वारा पंचायत समिति तिजारा एवं कोटकासिम क्षेत्र में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जन-जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जल बचाने का संकल्प लिया।
पंचायत समिति तिजारा के ग्राम ग्वालदा एवं इंदौर में कलश यात्राएं, प्रभात फेरियां तथा सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। साथ ही वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए अग्रिम मृदा कार्य (एडवांस सॉइल वर्क) भी पूर्ण किए गए।
जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर उल्लेखनीय योगदान दिया। ग्राम इंदौर (तिजारा) में एनीकट निर्माण कार्य तथा पंचायत समिति कोटकासिम के ग्राम खैराल स्थित तालाब पर ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
इस दौरान सहायक अभियंता भारत भूषण ने विभाग द्वारा पूर्ण किए गए विभिन्न जल संरक्षण कार्यों का जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को अवलोकन करवाया तथा जल संचयन संरचनाओं की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में सरपंच सोनिया, कनिष्ठ अभियंता राहुल चौधरी एवं राकेश शर्मा, ग्राम सचिव गिर्राज, सुनील गौतम, सुनीता देवी सहित राजीविका समूह की महिलाओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया तथा जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................