गाजी सरकार के सालाना उर्स का धूमधाम से आगाज; जहाजपुर में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दरगाह शरीफ में मांगी गईं दुआएं

Jun 4, 2026 - 17:50
 0
गाजी सरकार के सालाना उर्स का धूमधाम से आगाज; जहाजपुर में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दरगाह शरीफ में मांगी गईं दुआएं

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) गाजी सरकार के सालाना उर्स का शुभारंभ गुरुवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक उल्लास के साथ हुआ। उर्स के आगाज पर दरगाह शरीफ में अकीदतमंदों ने श्रद्धा एवं अकीदत के साथ चादर पेश की तथा मुल्क में अमन, चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी।

इस अवसर पर शहर में आध्यात्मिक और धार्मिक वातावरण देखने को मिला। गाजी सरकार की शान में भव्य चादर का जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जुलूस के दौरान सूफियाना कलामों और नाते कलाम  से माहौल श्रद्धामय बना रहा।

दरगाह शरीफ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने गाजी सरकार की बारगाह में हाजिरी देकर चादर और फूल पेश किए। इस दौरान देश-प्रदेश में शांति, सौहार्द और तरक्की की दुआएं मांगी गईं। उर्स को क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। इसमें सभी समुदायों के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं।
आज सुबह बाद नमाज-ए-फज्र आस्ताने औलिया पर कुरआन ख्वानी का आयोजन किया गया। दोपहर बाद नमाज-ए-जोहर पीर बाबा के चौक से शाही जामा मस्जिद से होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस निकाला गया। जिसमें कव्वाल पार्टी के साथ शहर में गश्त करते हुए शाम 6 बजे दरगाह शरीफ पर चादर पेश की। वहीं रात्रि में बाद नमाज-ए-इशा के तकरीरी कार्यक्रम एवं धार्मिक आयोजन होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................