उदयपुरवाटी में कांग्रेसियों का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन,PM का फूका पुतला, धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा

Jul 22, 2026 - 17:26
 0
उदयपुरवाटी में कांग्रेसियों का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन,PM का फूका पुतला, धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
कस्बे में जयपुर रोड पर उपखंड कार्यालय के सामने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं की अव्यवस्था ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। सरकार जवाब देने के बजाय विपक्ष की आवाज़ दबाने में लगी हुई है। राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं के साथ पुलिस के कथित दुर्व्यवहार और हिरासत की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की।

इस अवसर पर विधायक भगवान राम सैनी एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बीएल सैनी ने कहा कि “जब युवाओं को न्याय चाहिए, तब सरकार प्रचार में व्यस्त है; जब जवाबदेही तय होनी चाहिए, तब विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है। यही मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता है।” उन्होंने शिक्षा मंत्री तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। इस दौरान उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बीएल सैनी , अकरम मुगल युवा नेता विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल कमेटी झुंझुनू जिला उपाध्यक्ष मुस्लिम महासभा ,कांग्रेस नगर अध्यक्ष शिवप्रसाद चेजारा, पूर्व सरपंच प्रहलाद गिल, श्यामलाल सैनी, रामकरण सैनी, विश्वेश्वर लाल सैनी, प्रवीण मिश्रा छापोली , डॉ मुकेश सैनी ,मोहनलाल सैनी, अमित अली कच्छावा, राहुल चेजारा ,पूर्व पंचायत समिति सदस्य किशोर लाल सैनी इंद्रपुरा ,एडवोकेट मोतीलाल सैनी,ज्ञान सिंह शेखावत, दिनेश औलखा माहिर खान,जमील कुरैशी ,गोविंद वाल्मीकि, संजय खान सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................