चिराना में प्राचीन शीतला माता मंदिर कि पुनः स्थापना,धार्मिक रीति-रिवाजो व विधिवत संपन्न हुआ कार्यक्रम
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
निकटवर्ती चिराना कस्बे के मोक्षधाम के पास शीतला ढुंगरी पहाड़ी पर स्थित शीतला माता मंदिर में मंदिर जिर्णोद्धार व मूर्ति पुनः स्थापना कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां शीतला की दिव्य प्रतिमा पुनः स्थापित की गई। पंडित मनोज शास्त्री के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति स्थापना का अनुष्ठान संपन्न कराया। सर्वप्रथम गणपति पूजन, नवग्रह पूजन और मंडप पूजन किया गया।इसके बाद पंचामृत अभिषेक कर मां की प्रतिमा को भू-गर्भगृह में स्थापित किया गया। प्रतिमा स्थापना के समय मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा ।मूर्ति स्थापना के साथ मंदिर शिखर पर विधि विधान से धर्म ध्वजा स्थापित किया गया। छगन लाल बारी ने बताया कि यह प्राचीन मंदिर काफी जर्जर हालत में था माता ने सपने में दर्शन दिए तब यहां पहुंच कर कटीली झाड़ियों को हटाकर रास्ता साफ कराया ओर मंदिर परिसर को नवनिर्मित कराया। मंदिर तक जाने वाले रास्ते को सुगम व सरलीकरण करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा धार्मिक मंगल गीत गाए गए तथा कन्याओं को प्रसाद वितरण किया गया इस मौके पर डॉ राजेंद्र प्रसाद कुमावत, सोहन सेन, रविकांत गुप्ता, संजय बारी ,नथमल अग्रवाल, राजेश सिंह ,विनोद बारी ,संजय पाराशर, महेंद्र कुमावत ,रतन नायक, मामराज, नरसी राम कुमावत सहित कई गणमान्य लोग व महिलाएं मौजूद रही।


