भजनों के माध्यम से महिलाओं ने किया शिव महिमा का गुणगान
सकट (अलवर) क्षेत्र के मंडावरी गांव में स्थित शिव मंदिर पर गुरुवार को महिला श्रद्धालुओं ने भोले नाथ की पूजा अर्चना करने के बाद सामुहिक रूप से मंदिर में भजन कीर्तन किया गया। ग्रामीण रतन लाल पंडीत ने बताया कि भजन कीर्तन कार्यक्रम के दौरान महिला श्रद्धालुओं ने ढोलक झांझ व मंजीरे आदि वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ भोले नाथ से निराला और कोई नहीं बांके बिहारी जी का भजन मेरा मन लगयो मुरलियां वाले से अब घर कैसे जाऊं व भगवान श्री राम का भजन मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे राम आएंगे व हनुमान जी का भजन छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना एवं खाटू श्याम जी का भजन श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम जैसे भजनों की प्रस्तुतियों देकर सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमयी बना दिया। भजनों की मधुर मधुर प्रस्तुतिओ के बीच कई महिला श्रद्धालु थिरकती हुई नजर आई। इस मौके पर मंदिर में विराजमान शिव परिवार की प्रतिमाओं की सुगंधित फूलों से मनमोहक झांकी सजाई गई। कार्यक्रम के अंत में महा आरती के बाद बांके बिहारी जी को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

