श्री बजरंग पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय कालवाडी में योगाभ्यास के दौरान योग को बताया जीवन दर्शन

Sep 3, 2026 - 18:00
 0
श्री बजरंग पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय कालवाडी में योगाभ्यास के दौरान योग को बताया जीवन दर्शन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट के तत्वावधान  मेँ ग्राम कलवाड़ी‌ के बजरंग पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में  योग सत्र का आयोजन किया गया। 
पतंजलि योगपीठ के योगाचार्य केदार नाथ शर्मा ने विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को योगाभ्यास कराया तथा योग के विभिन्न आयामों और जीवन में इसके महत्व की जानकारी दी।
विद्यालय  प्रधानाचार्य  राजेश कुमार  ने बताया कि योग सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। योगाचार्य ने विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
योग को बताया जीवन दर्शन और जीवन पद्धति
योगाचार्य केदार नाथ शर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन दर्शन और आत्मानुशासन है। योग एक ऐसी जीवन पद्धति है, जिसके माध्यम से व्यक्ति व्याधिमुक्त और संतुलित जीवन की दिशा में आगे बढ़ सकता है।
उन्होंने कहा कि योग आत्मोपचार एवं आत्मदर्शन की श्रेष्ठ आध्यात्मिक विद्या है। यह व्यक्ति को स्वयं के अंदर झांकने और अपने व्यक्तित्व को सकारात्मक रूप से विकसित करने का अवसर देता है।
योग शारीरिक ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी
केदार नाथ शर्मा ने कहा कि योग को केवल वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद करता है और शरीर के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी है।
उन्होंने योग की पौराणिक मान्यताओं का उल्लेख करते हुए बताया कि योगाभ्यास के दौरान प्राणायाम के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। उन्होंने अष्ट चक्रों के जागरण तथा संचित अशुभ संस्कारों के क्षीण होने से जुड़ी योग की पारंपरिक मान्यताओं के बारे में भी जानकारी दी।
विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लिया योग सत्र में भाग
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक योग सत्र में भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर अनिता  नितिन खुशी  प्रिंस  प्रकाश रवीना आदि सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................