लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका चुनावों में नाम वापसी के बाद 25 वार्डों में रहे 140 उम्मीदवार

Sep 3, 2026 - 17:59
 0
लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका चुनावों में नाम वापसी के बाद 25 वार्डों में रहे 140 उम्मीदवार

‌लक्ष्मणगढ़ (अलवर /कमलेश जैन) नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ में हो रहे पहली बार 11 सितंबर को होने जा रहे चुनावों में क्षेत्र के 25 वार्डों से 48 नाम वापस हो जाने के बाद अब 140 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।
नगरीय निकाय चुनाव के लिए नाम वापसी का आज आखिरी दिन रहा, निकायों में चुनावी तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है । समझाइश से कुछ लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। ‌नाम वापस लेकर चुनावी मैदान छोड़ दिया। आज दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम संख्या 25 वार्डों में 140 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।
 नगर पालिका में होने वाले चुनाव को लेकर प्रमुख राजनीतिक दलों ने बागियों और निर्दलीय उम्मीदवारों को मनाने की कोशिशें तेज कर कई वार्डों से नामांकन वापस कराए गए। ऐसे में आज नाम वापसी के अंतिम दिन कई वार्डों में समीकरण बदलने की संभावना है।
दोपहर 3 बजे के बाद राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम संख्या जारी की गई। इसके बाद स्पष्ट हो गया  कि किस वार्ड में कितने उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।
कल 4 सितंबर को मिलेगा चुनाव चिह्न
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी मैदान में बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित  4 सितंबर को किए जाएंगे।प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए जाने के बाद ही निकाय चुनाव का प्रचार अभियान पूरी तरह जोर पकड़ लेगा।
पार्टी प्रत्याशी जहां अपने संगठन और स्थानीय नेताओं के साथ प्रचार में जुटेंगे, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। कई वार्डों में बागियों के मैदान में रहने या हटने का असर सीधे मुकाबले पर भी पड़ सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................