नगर निगम भरतपुर चुनाव: नाम वापसी के बाद 65 वार्डों में 401 प्रत्याशी मैदान में, वार्ड 29 में सबसे कड़ा मुकाबला
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय):
नगर निगम चुनाव 2026 के तहत नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भरतपुर नगर निगम के सभी 65 वार्डों की चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। अब कुल 401 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में डटे हैं।
नामांकन प्रक्रिया का ब्यौरा
रिटर्निंग अधिकारी रिछपाल सिंह बुडरक ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कुल 511 अभ्यर्थियों ने 653 नामांकन दर्ज कराए थे। संवीक्षा (जांच) के दौरान 97 नामांकन खारिज किए गए। इसके बाद वैध नामांकनों में से 97 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया, जिसके बाद मैदान में 401 प्रत्याशी शेष रह गए हैं।
वार्डवार मुख्य स्थिति:
-
वार्ड 29 (ओबीसी आरक्षित): सबसे ज्यादा 15 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं।
-
वार्ड 31 एवं 52 (एससी महिला आरक्षित): दोनों वार्डों में 12-12 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।
-
वार्ड 15 व 36: वार्ड 15 में 11 और वार्ड 36 में 10 उम्मीदवार मैदान में हैं।
-
वार्ड 18: यहां सबसे कम 2 प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है।
-
कम प्रत्याशी वाले वार्ड: वार्ड 8, 17, 25, 42, 45, 48, 58 और 64 में 3-3 प्रत्याशी ही चुनाव लड़ रहे हैं।
नाम वापसी के साथ ही सभी वार्डों में उम्मीदवारों की स्थिति तय हो गई है और अब चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

