भाजपा-कांग्रेस एक शहर में हो रहे हैं बड़े-बड़े भ्रष्टाचार: जुगाड़ू सरकार ज्यादा नहीं चलने वाली, हो सकते हैं मध्यावधि चुनाव - भीण्डर

जनता सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर किया उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन

Oct 15, 2022 - 20:49
 0
भाजपा-कांग्रेस एक शहर में हो रहे हैं बड़े-बड़े भ्रष्टाचार: जुगाड़ू सरकार ज्यादा नहीं चलने वाली,  हो सकते हैं मध्यावधि चुनाव - भीण्डर
भाजपा-कांग्रेस एक शहर में हो रहे हैं बड़े-बड़े भ्रष्टाचार: जुगाड़ू सरकार ज्यादा नहीं चलने वाली,  हो सकते हैं मध्यावधि चुनाव - भीण्डर

उदयपुर (राजस्थान/ मुकेश मेनारिया)  जनता सेना राजस्थान के आव्हान पर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जनता सेना संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर धरना - प्रदर्शन किया‌। इसके बाद विभिन्न मांगों का ज्ञापन जिला कलक्टर ताराचंद मीणा को सौंपा। धरना-प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने कहा कि कांग्रेस सरकार नहीं एक जुगाड़ हैं जो कभी भी टूट सकता है। इसलिए मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना। वहीं भाजपा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वल्लभनगर की तरह उदयपुर में भी भाजपा-कांग्रेस एक है। इसलिए शहर में बड़े-बड़े भ्रष्टाचार हो रहे हैं और कोई आवाज नहीं उठा रहा है। धरना-प्रदर्शन में विभिन्न जगहों से हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हूँ
भीण्डर का हुआ गर्मजोशी से स्वागत: - धरना प्रदर्शन के दौरान जब पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर भाषण देने के लिए उठे तो हजारों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महिलाएं भी पीछे नहीं रही और जमकर नारेबाजी के साथ जयकारे लगा रही थी।

सरकार बचाने में भूल गये प्रदेश का विकास - भीण्डर

धरना प्रदर्शन में सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने कहा कि आज प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं है। देश में महिलाओं पर हो रहे अपराध में दूसरे स्थान पर है। सरकार को बचाने के चक्कर में प्रदेश का विकास भूल चुके है। ये जुगाड़ी सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली और 19 अक्टूबर के बाद आलाकमान का फैसला विपरीत आने पर सरकार गिरने के पूरे आसार है। इसलिए अगले वर्ष दिसंबर के बजाएं अप्रैल - मर्ई में ही मध्यावधि चुनाव होने की संभावना लग रही है।

वल्लभनगर की तरह उदयपुर में भी भाजपा-कांग्रेस एक - भीण्डर

उदयपुर शहर में हो रहे भ्रष्टाचारों पर कटाक्ष करते हुए भीण्डर ने कहा कि शहर में 7 बार से विधायक जी ने एक भी ऐसा कार्य नहीं करवाया जिससे उनको याद किया जा सके। वहीं भूखण्डों में करोड़ों के घोटाले की जांच के लिए सरकार से मांग की तो उन्होंने भी ठण्डे बस्ते भी डाल दी। जिससे साफ जाहिर होता है कि वल्लभनगर की तरह उदयपुर में भी भाजपा-कांग्रेस एक है। 
धरना प्रदर्शन को प्रदेशाध्यक्ष भूरालाल मेनारिया, देहात प्रभारी हरिसिंह चौहान कुराबड़, देहात जिलाध्यक्ष धर्मराज मियावत, संरक्षक रुपलाल मेनारिया, मांगीलाल जोशी, युवा जनता सेना प्रदेशाध्यक्ष रमेश डांगी, भीण्डर पंचायत समिति प्रधान हरिसिंह सोनिगरा, भीण्डर नगर पालिका अध्यक्ष निर्मला भोजावत, उदयपुर शहर युवा जनता सेना अध्यक्ष पंकज सुखवाल, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश माली, हितेश व्यास आदि ने संबोधित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................