उदयपुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का BJP सांसद और विधायकों ने किया स्वागत: भीलवाड़ा हुए रवाना

Jan 28, 2023 - 21:21
 0
उदयपुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का BJP सांसद और विधायकों ने किया स्वागत: भीलवाड़ा हुए रवाना

उदयपुर (मुकेश मेनारिया) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढाई माह बाद एक बार फिर शनिवार यानी आज मेवाड़ की धरा पर कदम रखा है। यहां से पीएम मोदी भीलवाड़ा जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पीएम मोदी सुबह करीब 10.30 बजे वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचे। उनके स्वागत में चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा सहित अन्य बीजेपी पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से भीलवाड़ा के लिए रवाना हुए। बता दें कि 31 अक्टूबर को पीएम मोदी उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिले में स्थिति आदिवासियों के सबसे बड़े आस्था के धाम मानगढ़ आए थे, जहां उनकी सभा हुई थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है