शतायु मतदाता का किया सम्मान, मुख्य निर्वाचन आयोग ने भेजा प्रशंसा पत्र

पांच पीढ़ी देख चुके हैं कालूलाल जोशी

Oct 1, 2025 - 12:13
 0
शतायु मतदाता का किया सम्मान, मुख्य निर्वाचन आयोग ने भेजा प्रशंसा पत्र

उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान नवीन महाजन केे निर्देशानुसार बाठरडा खुर्द निवासी ज्येष्ठ मतदाता कालूलाल जोशी 105 वर्ष और तुलसीराम मेघवाल 102 वर्ष का सम्मान बिएलओ अध्यापक गोपाल प्रजापत और केसर सिंह चुंडावत द्वारा मुख्य निर्वाचन आयोग द्वारा भेजा गया प्रशंसा पत्र देकर व अपरणा पहनाकर किया गया। बिएलओ गोपाल प्रजापत ने कहा कि ज्येष्ठ मतदाताओं के कारण ही हम एक लोकतंत्र के रूप में दुनिया में फल फूल रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। बीते समय में विभिन्न चुनावों के दौरान अपना वोट डालकर अपनी सरकार का विकल्प तय करने में अपने एक वोट के मूल्य का वास्तविक अर्थ सिद्ध किया है।

  • पांच पीढ़ी देख चुके हैं कालूलाल जोशी

पौत्र कैलाश जोशी ने बताया कि दादाजी ने पांच पीढ़ी देखी है अभी भी अच्छे से देख, सुन और चल सकते हैं। कालूलाल जोशी के परिवार में आठ पुत्र चार पुत्री और 19 पौत्र सहित चार पड़ पौत्र से भरा पुरा परिवार है। पुत्र शांतिलाल जोशी का कहना हे कि अभी 110 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं। जिनका जन्मदिन भी धूमधाम मनाया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................