राजस्थान ब्राह्मण महासभा महुआ खंड की बैठक आयोजित

Jul 28, 2023 - 20:12
 0
राजस्थान ब्राह्मण महासभा महुआ खंड की बैठक आयोजित

महुआ,दौसा(अवधेश कुमार अवस्थी)

महुआ 28 जुलाई राजस्थान ब्राह्मण महासभा की बैठक खंड अध्यक्ष हरिओम शर्मा हांडली की अध्यक्षता में महुआ उपखंड मुख्यालय के मंडावर रोड स्थित शुभ वाटिका मैरिज होम में आयोजित हुई  जहां सभी सदस्यों द्वारा सामाजिक उत्थान एवं कार्यों के बारे में चर्चा की गई
 खंड अध्यक्ष हरिओम शर्मा द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने एवं लाइब्रेरी खोलने पर जोर दिया गया वहीं समाजसेवी अजय बोहरा ने  संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने एवं सामाजिक संगठनों को अपने आपसी मतभेद भुलाकर एक जाजम पर आने की बात कही। बैठक को जिला उपाध्यक्ष घनश्याम अवस्थी,रतन चंद एडवोकेट, शिवचरण गौतम, ओमप्रकाश  कोट महुआ नगर अध्यक्ष महेश आचार्य आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों और तहसील और नगर अध्यक्षों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिये गये। बैठक में हरिदर्शन आचार्य प्रदेश महामंत्री, नंदकिशोर तिवारी प्रदेश संगठन मंत्री, पूर्ण  लखपति जिला महामंत्री, ओमप्रकाश तालचिडी उपतहसील अध्यक्ष खेड़ला, जगदीश  शर्मा तहसील अध्यक्ष बालाहेडी, हितेश जोशी,मनीष जोशी, हरिओम  पावटा, कौशल  पावटा, रामेश्वर हिंगोंटा, दीनानाथ शर्मा बावड़ीखेड़ा, भगवान सहाय बावड़ीखेड़ा,रमेश गौतम नांगल, धर्मेंद्र गुदहनिया, मुकेश पीपलखेड़ा,मोहन कुमार तिवारी, योगेश पाखर, प्रमोद पालोदा अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित होने के लिए नगर अध्यक्ष महवा महेश आचार्य  ने सभी का धन्यवाद किया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................