मानसून की पहली झमाझम से मौसम हुआ खुशनुमा

Jun 27, 2020 - 00:55
 0
मानसून की पहली झमाझम से मौसम हुआ खुशनुमा

बयाना,भरतपुर 
बयाना 26 जून। मानसून के आगाज के बाद शुक्रवार को बयाना कस्बा सहित आसपास के इलाकों में दोपहर 1 बजे बाद जोरदार बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया व तापमान में भी काफी गिरावट आ गई। इधर बारिश के इंतजार में बैठे किसान भी अब खेतों की ओर चल पडे है। हालांकी पिछले बीस दिनों में मानसून से पूर्व की बरसात से ही अपने खेतों की कई किसान जुताई बुबाई कर चुके थे। किन्तु कुछ इलाकों में वह बारिश कम होने से काफी किसान अपने खेतों की जुताई बुबाई के लिए मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को हुई बरसात के बाद तापमान में गिरावट आने और सुहानी हवाऐं चलने से उमस भरी गर्मी के चलते कई दिनों से परेशान लोगों को भी काफी राहत मिली। वहीं इस पहली बरसात ने ही नगरपालिका की सफाई व्यववस्था और कस्बे के पांचांे नालों की मानसून से पूर्व सफाई कराने के लिए पालिका की ओर से कथित रूप से किए गए कई लाख रूप्यों के ठेकों और नालों की सफाई की भी कलई खुल गई।  बताया गया है कि कस्बे के पंचायत समिती रोड ईदगाह पोखर से भगवती काॅलोनी व रीको क्षेत्र होते हुए गंभीर नदी की ओर जाने वाले प्रमुख बरसाती नाले सहित कस्बे के अन्य प्रमुख नालों की भी मानसून पूर्व साफ सफाई कराने के लिए करीब 19 लाख रूपए के ठेके किए थे। जबकि नाले अभी भी गंदगी और पाॅलिथिन प्लास्टिक व थर्माकाॅल कचरे के ढेरों से अटे पडे है। जिन्हें अगर जल्द ही साफ नही कराया गया तो कस्बे की कई काॅलोनीयों व बस्तीयों सहित बाजार भी बरसाती सीजन में बाढ की भांति जलमग्न हो जाऐंगे। यहां के ब्लाॅक फ्लड कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 11 मिमी वर्षा रिकाॅर्ड की गई। जबकि एक जून से 24 जून तक कुल 26 एमएम बारिश मानसून पूर्व की रिकाॅर्ड की गई है।    

  • बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow