देश में हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर करणी सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

Sep 3, 2024 - 19:47
 0
देश में हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर करणी सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

सोहना (हरियाणा)  करणी सेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सोहना के एक निजी रिसोर्ट में संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष  सूरजपाल सिंह अम्मू ने की।  बैठक में सूरजपाल सिंह अम्मू ने कहा कि करणी सेना हिंदुत्व की रक्षा के लिए वचनबद्ध है, करणी सेना हिंदुत्व पर होने वाली अत्याचारों को किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। जिसके लिए करणी सेना के सिपाही हर वक्त तैयार है। 

उन्होंने यह भी कहा कि देश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी करणी सेना अहम भूमिका निभायेगी। जो पार्टी हिंदुत्व और बहन बेटियों की सुरक्षा की आवाज को बुलंद करेगी उसी पर विचार किया जाएगा।  करणी सेना शीघ्र ही सदस्यता अभियान चलाकर पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक घर में एक सशक्त करणी सैनिक तैयार करेगी ताकि आने वाले समय में हिंदुत्व की रक्षा मजबूती से हो सके।  बैठक में भारत के 17 राज्यों के प्रदेश पदाधिकारीयों ने भाग लिया जिसमें राजस्थान की ओर से प्रदेश संगठन महामंत्री भूपेंद्र सिंह राठौड़, युवा शक्ति महामंत्री श्योपाल सिंह बिरमी, प्रदेश आई टी प्रभारी दिलीप सिंह नरूका, राजकरण सिंह राजावत, नरेंद्र सिंह चौहान आदि ने भाग लिया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................