पुलिस ने फरार चल रहे 2000 रुपये के इनामी अपराधी अफीम तस्कर को हरियाणा से गिरफ्तार किया

कोटा ,राजस्थान
कोटा शहर पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ पर रोकथाम के तहत ऑपरेशन नश्वर अभियान में पुलिस की विशेष टीम ने कार्यवाही की करते हुए फ़रार चल रहे अपराधी अफीम तस्कर गुरदेव सिंह को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया। जिस पर कोटा शहर पुलिस ने 2000 रुपये का इनाम भी रखा हुआ था। कोटा शहर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अमृता दुहन ने बताया कि नशीले पदार्थों की बिक्री भंडारण और परिवहन की रोकथाम व अपराधियों की धर पकड़ के लिए जिले में विशेष अभियान ऑपरेशन नश्वर चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एक विशेष टीम का गठन किया गया था। अवैध मादक पदार्थ में वांछित इनामी अपराधी अफीम तस्कर गुरुदेव सिंह को हरियाणा के करनाल जिले से गिरफ्तार किया गया। अफीम तस्कर पर राजस्थान और हरियाणा में भी तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 5 जनवरी 2022 को भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में कोटा जंक्शन के बाहर साइकिल स्टैंड के पीछे से एक महिला ममता बाई (41) को गिरफ्तार किया था। जिसके पास 3 किलो 540 ग्राम अफीम निकली थी। इस अफीम की कीमत लगभग 5 लाख रुपए थी। भीमगंज मंडी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर अफीम जप्त की अनुसंधान करने पर गुरदेव सिंह का नाम सामने आया जो की अफीम की तस्करी करता है। इस पर कोटा पुलिस के द्वारा 2000 रुपये का इनाम भी रखा गया रखा था। तब से लेकर आरोपी फरार चल रहा था। गठित की गई टीम में पुलिस निरीक्षक रामकिशन गोदारा, कांस्टेबल शिवकुमार, कृष्ण गोपाल और मुकेश शामिल थे। आरोपी से पूछताछ कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।






