बालोतरा पुलिस द्वारा 2000 का ईनामी अपराधी गिरफ्तार : अवैध डोडा पोस्त मामले में था फरार

Mar 3, 2025 - 14:22
 0
बालोतरा पुलिस द्वारा 2000 का ईनामी अपराधी गिरफ्तार : अवैध डोडा पोस्त मामले में था फरार

बालोतरा (बरकत खां) हरीशंकर आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलायें जा रहें विशेष अभियान के तहत जारी दिशा निर्देशानुसार गोपालसिंह भाटी आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं अशोक जोशी आरपीएस वृताधिकारी पचपदरा के निकटवर्ती सुपरवीजन में बुद्धाराम निपु थाना प्रभारी कल्याणपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना मण्डली के एनडीपीएस प्रकरण में वांछित 2000 रुपए के ईनामी अपराधी श्रवण कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है 
घटना विवरण - ज्ञात रहे कि दिनांक 19/8/2024 को मुलजिम सवाई सिंह पुत्र हडमतसिह राजपूत निवासी थुम्बली पुथा मण्डली के कब्जा से कुल 06280 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किए जाकर प्रकरण में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना मण्डली पर दर्ज कर थानाधिकारी कल्याणपुर द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया।

कार्यवाही पुलिस - प्रकरण उपरोक्त में मुलजिम सवाई सिंह से बरामदा अवैध डोडा पोस्त की खरीद - फरोख्त बाबत गहनता से पूछताछ की जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। बरामदा अवैध डोडा पोस्त के सप्लायर आरोपी श्रवण कुमार पुत्र गणपतलाल जाति सैन निवासी थुम्बली पुलिस थाना मण्डली की निरंतर तलाश की गयी मगर आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी के भय से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित मुलजिम श्रवण कुमार 2000/ रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा आसूचना संकल्प कर मुलजिम श्रवण कुमार को थुम्बली पुलिस थाना मण्डली से दस्तायाब कर बाद अन्वेषण पुछताछ जुर्म धारा 8/15 29 एनडीपीएस एक्ट प्रमाणित पाया जाने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।जिसे पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर प्राप्त किया जाकर गहनतापूर्ण अनुसंधान किया जा रहा है 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है