श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशुमेला का 8 अक्टूबर से होगा शुभारम्भ

Oct 4, 2024 - 18:44
 0
श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशुमेला का 8 अक्टूबर से होगा शुभारम्भ

भरतपुर, 04 अक्टूबर। श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशुमेला-2024 का जिला कलक्टर एवं मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अमित के मुख्य आतिथ्य में 8 अक्टूबर को प्रातः 8.30 बजे श्री जसवंत प्रदर्शनी स्थल पर ध्वजारोहण एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ परम्परागत तरीके से उद्घाटन किया जायेगा।  पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक एवं मेला अधिकारी डॉ. खुशीराम मीणा ने बताया कि श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला 2024 में विभिन्न कार्यक्रमांे एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इसके तहत 8 अक्टूबर को प्रातः 8.30 बजे मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। 8 एवं 9 अक्टूबर को पशु प्रतियोगिता आयोजित होगी। 10 अक्टूबर को सांय 7 बजे भजन जिकडी, 11 अक्टूबर को सांय 7 बजे नौटंकी, 11 से 13 अक्टूबर तक कुश्ती दंगल, 12 अक्टूबर को सांय 6.30 बजे रावण दहन एवं 13 अक्टूबर को ढोला गायन सांय 7 बजे से आयोजन किया जायेगा। 14 अक्टूबर को सांय 7 बजे सांस्कृतिक संध्या एवं बाजार प्रतियोगिता तथा 15 अक्टूबर को सांय 7 बजे से क्षेत्रीय कवि सम्मेलन एवं 16 अक्टूबर को सांय 7 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।

  • कौशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................