50 साल से आवासीय पट्टे का इन्तजार हुआ पूरा, शिविर में मिला पट्टा

Jul 8, 2025 - 13:49
 0
50 साल से आवासीय पट्टे का इन्तजार हुआ पूरा, शिविर में मिला पट्टा
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडे के तहत पंचायत समिति सेवर की ग्राम पंचायत झारौली में आयोजित शिविर में 50 साल से आवासीय पट्टा के आभाव में परेशान हो रही बिसदा निवासी श्रीमति प्रेमवति की समस्या का मौके पर निराकरण कर स्वामित्व योजना के तहत आवासीय पट्टा जारी किया गया। 
ग्राम पंचायत झारौली में शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार संजयसिंह गुर्जर को प्रेमवति ने आवासीय पट्टे के अभाव में आ रही परेशानी के बारे में बताते हुये मकान का पट्टा दिलवाने का अनुरोध किया। उन्होंने सहायक विकास अधिकारी सेवर संजय शर्मा के माध्यम से आवेदन की जांच करवाते हुये मौके पर टीम को भेजा गया जहां आवेदक प्रेमवति द्वारा दी गई जानकारी सही पाये जाने पर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के तहत सर्वे आदि कार्य पूरा कर मौके पर श्रीमति प्रेमवति को आवासीय पट्टा जारी किया गया। 
प्रेमवति ने बताया कि पैतृक रूप से 50 साल से इसी आवास में रहते आ रहे थे लेकिन जानकारी के आभाव में आवासीय पट्टा प्राप्त नहीं कर सके। पिछले 10 सालों से आवासीय पट्टा प्राप्त करने के लिये कार्यालयों के अनेक चक्कर लगाये लेकिन कोई न कोई दस्तावेज की कमी रह जाती थी। उन्होंने पट्टा मिलने पर खुशी जताते हुये कहा कि अब आवासीय पट्टा मिलने से बैंकिंग सुविधाओं का लाभ तथा सरकार की अन्य योजनाओं मेें पात्र होने का फायदा मिल सकेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि आज उसकी समस्या का घर बैठे निराकरण सरकार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडे के कारण संभव हो पाया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................