झुंझुनू में विश्व पर्यावरण दिवस पर मातृशक्ति का अभिनव प्रयास ,खेजड़ी को बांधा रक्षा सूत्र

Jun 5, 2025 - 16:53
 0
झुंझुनू में विश्व पर्यावरण दिवस पर मातृशक्ति का अभिनव प्रयास ,खेजड़ी को बांधा रक्षा सूत्र

झुंझुनू  (अरुण कुमार)
 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झुंझुनू जिला पर्यावरण सुधार समिति द्वारा हमीरी रोड स्थित कृष्ण गेस्ट हाउस में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मातृशक्ति महिलाओं द्वारा राज्य वृक्ष खेजड़ी को रक्षा सूत्र बांधकर और माल्यार्पण कर की गई, जो पर्यावरण संरक्षण की अनूठी और प्रेरणादायक पहल रही। इस मौके पर पीपल, जामुन, संतरा और खजूर के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के दौरान महिलाओं द्वारा पारंपरिक मंगल गीत गाए गए, जिससे वातावरण में सांस्कृतिक सौहार्द का संचार हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट (नोटरी पब्लिक) अंजू शर्मा ने की। मुख्य अतिथि ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता उमाशंकर मेहमीया रहे।
विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक पीत राम गोदारा और सेवानिवृत्त SOC एवं स्काउट गाइड अधिकारी मान महेंद्र सिंह भाटी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा मीडिया प्रभारी बसंत बालन  ने विचार रखे। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पुजारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर पीत राम गोदारा ने आमजन से भोजन की बर्बादी रोकने का आह्वान किया और लोगों को "जितनी भूख हो, उतना ही थाली में लें" का संदेश दिया। उन्होंने भोजन संरक्षण की शपथ भी दिलवाई। संस्था के सचिव राजेश अग्रवाल ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में वन विभाग पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा: "वन विभाग के भरोसे पर्यावरण की रक्षा नहीं हो सकती। इसके लिए आम नागरिक को खुद जागरूक होकर आगे आना होगा और संघर्ष करना पड़ेगा। पेड़ लगाना ही नहीं, उनकी रक्षा भी ज़रूरी है।" उन्होंने प्लास्टिक का बहिष्कार कर वैश्विक जलवायु परिवर्तन को रोकने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक भाग में श्रीमती भंवरी देवी, सियाराम शर्मा, साक्षी शर्मा, बबीता देवी, दीपिका शर्मा, अनूप सैनी, संजय व जाकिर अली अब्बासी ने पर्यावरण विषयक प्रेरक गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे श्रोताओं ने सराहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................