शिवगंज नगर पालिका स्टोर कीपर रिश्वत लेते गिरफ्तार: ठेकेदार से बिल पास करने के लिए मांगी थी 15 हजार की रिश्वत
तखतगढ़ (बरकत खान) जोधपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी गुरुवार को शिवगंज नगर पालिका के स्टार कीपर ओर सफाई निरीक्षक नरेश कुमार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। एसीबी के अनुसार नरेश कुमार ने केके कंस्ट्रक्शन के एक ठेकेदार से उसका एक लाख रुपए का बिल पास करवाने के बदले में 15 प्रतिशत कमीशन के रूप में पन्द्रह हजार की मांग की थी। पीड़ीत ठेकेदार ने इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सिरोही चौंकी में शिकायत दर्ज करवाई।
एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया और इसे सही पाया। इसके बाद एसीबी की टीम ने गुरुवार दोपहर को शिवगंज नगर पालिका परिसर में ही ट्रैप का आयोजन कर नरेश कुमार वर्तमान में नगर पालिका में सफाई निरीक्षक के पद के साथ -साथ स्टोर कीपर का अतिरिक्त चार्ज की संभाल रहे थे। एसीबी अब मामले की आगे जांच कर रही है