राजपुर बड़ा गांव में तेंदुए ने किया ऊंट का शिकार
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम राजपुर बड़ा गांव में एक तेंदुए ने दो ऊंट पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव के पास गोगा जी के मंदिर के पीछे एक बाड़े में हुई, जहां तेंदुआ शिकार की तलाश में घूम रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के व सरपंच प्रत्याशी रामावतार शर्मा ने बताया कि तेंदुए ने देर रात ऊंट पर हमला किया। इस दौरान ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई।
वन विभाग को सूचना देने पर वन विभाग के कर्मचारी लोकेश चौधरी राजेश सैन,प्रसादी लाल गुर्जर मौके पर पहुंचे।उन्होंने ग्रामीणों को सावधानी बरतने के साथ रात में अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी। इस अवसर पर रामावतार शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।