उप तहसीलदार ने स्कूलों का जांचा मिड डे मिल पौषाहार
तखतगढ़ (बरकत खान) जिला कलेक्टर LMमंत्री के निर्देश पर गुड़िया व बलाना स्कूलों में उप तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल ने मिड डे मिल पौषाहार जांचा।बबेरवाल ने गुड़िया राउप्रावि में मिड डे मिल का पौषाहार का स्वाद चखा व स्वाद गुणवत्ता पूर्ण मिला।बलाना स्कूल में केशबुक में पूर्ण भरी हुई नही मिली।मिड-डेे- मिल स्थल पर बैठक स्थल की सफाई नही दिखी।स्कूलों के अध्यापक अपनी कालांशों की स्पष्ट जानकारी नही दे पाए।बबेरवाल ने बलाना के विधालय भवन की प्रशंसा की।