सिंधु प्रेस क्लब ने हर्षोल्लास से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस
खैरथल (हीरालाल भूरानी) खैरथल के झूलेलाल मंदिर में सिंधु प्रेस क्लब, भारतीय सिंधु सभा एवं झूलेलाल सेवा मंडल ने हर्षोल्लास के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। सिंधु प्रेस क्लब ने विभाजन की विभिषिका को याद कर पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रेस क्लब एव सिंधु सभा ने समाज को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश हित में एकजुट रहने का आह्वान किया।