विजन क्लासेज में विद्यार्थियों को SPOKEN ENGLISH के सर्टिफिकेट के साथ पौधे भेंट किये
शिवगंज (सिरोही/ बरकत खान) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विजन क्लासेज में SPOKEN ENGLISH के विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। एक व्यक्ति एक पौधा मिशन के ब्रांड ऐंबेसेडर व पर्यावरण प्रेमी ओम प्रकाश कुमावत के तत्वाधान तथा विजन क्लासेज के निर्देशक नरेश कुमार नगरिया के सानिध्य में विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट के साथ एक एक पौधा भेंट कर उन्हें पर्यावरण के प्रति हमारा क्या योगदान होना चाहिए उसके बारे में अवगत कराया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा लगाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी स्टाफ तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे व पर्यावरण संरक्षण की सपथ ली।