स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान छत की फॉल सीलिंग गिरी, 5 बच्चे घायल, शिक्षा विभाग ने हॉल सील

Aug 16, 2025 - 07:10
 0
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान छत की फॉल सीलिंग गिरी, 5 बच्चे घायल, शिक्षा विभाग ने हॉल सील

बूंदी, (राजस्थान बूंदी शहर के चितौड़ रोड स्थित सेटपॉल स्कूल में शुक्रवार से स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान छत पर लगी फॉल सौलिंग गिर गई। जिसमें पांच बच्चे घायल हो गए। गनीमत रही बड़ा हादसा होने से बच गया। इधर, शिक्षा विभाग ने प्राथमिक जांच के बाद स्कूल परिसर का हॉल सील कर दिया है।

समारोह के दौरान हॉल में 350 के करीब बच्चे व उनके अभिभावकों के साथ स्कूल स्टॉफ मौजूद था। तभी अचानक पंखे चलने से छत पर लगी फॉल सीलिंग की टाइल्स के स्कू ढीले होने के साथ वो भरभरा कर गिर गए। अचानक हुए इस हादसे से बच्चें में चीख पुकार मच गई। बच्चों के सिर से खून निकलने लग गए। स्कूल प्रबंधन और अन्य घायत बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां अधीरा पंजवानी, बेष्टि जैन, दिक्कल सोनी, विनय तहलवानी और तितीषा दाधीच का प्राथमिक उपचार किया और इलाज के बाद घर भेज दिया। इधर, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि हाल ही में नए हॉल का निर्माण कराया था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................