संतरा मीणा बनी बूंदी यूथ कांग्रेस आरटीआई कोआर्डिनेटर

Oct 16, 2022 - 20:21
Oct 16, 2022 - 20:37
 4
संतरा मीणा बनी बूंदी यूथ कांग्रेस आरटीआई  कोआर्डिनेटर

बूंदी ,राकेश नामा

पूर्व  पंचायत समिति सदस्य संतरा मीणा  को  यूथ कांग्रेस द्वारा  यूथ कांग्रेस आरटीआई  की बूंदी कोऑर्डिनेटर  नियुक्त किया गया है। संतरा मीणा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, यूथ कांग्रेस नेशनल प्रेसिडेंट श्रीनिवास बीवी, डॉक्टर अनिल मीणा नेशनल चेयरमैन आरटीआई डिपार्टमेंट का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुझे इस पद पर जिस आशा और विश्वास के साथ काबिल समझा है उस पद की गरिमा और कांग्रेस की विचारधारा के अनुसार कार्य करने का पूरा प्रयास करूंगी।

उन्होंने कहा कि मैं इस पद पर रहते हुए देश में हो रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करूंगी। देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व शोषण के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाऊंगी।  सूचना के अधिकार कानून के प्रति जन जन तक जागरूकता फैलाएंगे तथा आरटीआई डालने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................